ED News Breaking - अरविंद सिंह की 26 तक बढ़ी PCR, IAS निरंजन पर फैसला फिर टला
ED News Breaking - अरविंद सिंह की 26 तक बढ़ी PCR, IAS निरंजन पर फैसला फिर टला

टीआरपी डेस्क

रायपुर। आज दोपहर 3 बजे ED के आरोपी अरविंद सिंह को स्पेशल अदालत में पेश किया गए। कोर्ट ने अरविंद की PCR बढ़ाने का फैसला दिया है। अब पुलिस कस्टडी रिमांड में अरविंद सिंह 26 जून तक ED के पास रहेगा। बता दें अरविन्द की कस्टडी दूसरी बार बधाई गई है। हालांकि स्पेशल कोर्ट ने अरविंद को मातृशोक की वजह से कर्मकांड और पूजन के लिए रियायत भी देने का आदेश ED को दिया था। आज पुनः उसकी रिमांड अवधि 26 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है।

अब बात करें आबकारी के पूर्व सचिव IAS निरंजन दास की तो उनकी अग्रिम जमानत पर आज भी फैसला टल गया है। अदालत निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश पारित करेगी लेकिन कब इसका फैसला अब तक कोर्ट ने नहीं लिया है।

जानकारी के मुताबिक स्पेशल कोर्ट में ED पूछताछ से बचने के लिए स्वास्थ्यगत कारणों के आधार पर निरंजन दास की अग्रिम जमानत की याचिका पर कोर्ट में दलील पेश की गई है। दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 2000 करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले के एक अन्य आरोपी त्रिलोक का फैसला 24 जून को आएगा।

बताते हैं कि पप्पू ढिल्लन का वकील 18 को कोर्ट नहीं नहीं आया। इसलिए त्रिलोक सिंह ढिल्लन के मामले में 24 को बहस हो सकती है। निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिका पर पूर्व में शुक्रवार को जिला अदालत में सुनवाई अधूरी रह गई थी। ईडी इस पर आज 20 तारीख को अपना पक्ष रखने वाली थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।