Congress Spokesperson Thakur Hit Back At BJP - कहा : नेता-नीति के संकट से जूझ रही भाजपा ने बनाया अनुसंधान टीम
Congress Spokesperson Thakur Hit Back At BJP - कहा : नेता-नीति के संकट से जूझ रही भाजपा ने बनाया अनुसंधान टीम

टीआरपी डेस्क

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नीति अनुसंधान टीम के गठन पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता और नीति के संकट से जूझ रही भाजपा ने नीति अनुसंधान टीम तैनात की है। यह टीम ऐसी नीतियों की खोज करेगी, जो भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे के अनुरूप घातक, विध्वंसक और शांति, सौहार्द, विकास विरोधी हों। इससे समझा जा सकता है कि यह पार्टी मानसिक तौर पर कितनी खोखली हो चुकी है। कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास कांग्रेस से मुकाबला करने के लिए न तो कोई नीति है, न नीयत है और न ही कोई ऐसा नेता है जिसे वह जनता के सामने पेश कर सके।

भाजपा पहले से ही मुद्दों के अकाल से जूझ रही है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने उसे मुद्दाविहीन कर रखा है। भाजपा के पास चुनाव में उतरने के लिए न कोई मुद्दा है और न ही माद्दा है। अब तो यह भी स्पष्ट हो गया कि भाजपा के पास कोई नीति ही नहीं है। चुनाव सिर पर है तब भाजपा नीति खोजने के लिए कमेटी बना रही है। भाजपा की इससे ज्यादा दुर्गति और क्या हो सकती है। वह 15 साल तक अनीतियों पर आधारित राज चलाती रही तो अब कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए नीतियां तलाश रही है। इसका मतलब है कि भाजपा के पास न नीति है न नीयत है न नेता है।

See also  खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस पर हमलावर हुए बृजमोहन, कहा - चुनाव में जनता को लालच देना गलत, बोरियों में भरकर आ रहे हैं रूपये

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा परजीवी हो गई है। वह नकारात्मकता के जरिए सकारात्मकता का मुकाबला करना चाहती है। समाज में वैमनस्यता का जहर सींचना चाहती है। शांत छत्तीसगढ़ को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर इनके पनामा ब्रांड घोटाला किंग तक सारे नेताओं के बयान साबित कर रहे हैं कि भाजपा की असल नीति क्या है। जब भाजपा की सारी तिकड़म नीतियां फेल हो गई।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की राजनीतिक स्थिति यह है कि उसके वरिष्ठतम नेताओं में से एक दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस की नीतियों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होना पसंद किया। लगातार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। जिस पार्टी में कोई नीति ही न हो उसमें कोई भला नेता कैसे रह सकता है। यह पार्टी भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं की पार्टी बनकर रह गई है जिसके पास अब जनता को दिखाने के लिए चेहरा भी नहीं है।

See also  ईडी रेड - भूपेश बोले पहले ही जनता था आएंगे, रमन ने कहा पंजा छाप अफसर चेत जाएं

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।