IPS promotion breaking- चार IG, 4 DIG और 3 को सेलेक्शन ग्रेड की सौगात
IPS promotion breaking- चार IG, 4 DIG और 3 को सेलेक्शन ग्रेड की सौगात

टीआरपी डेस्क

रायपुर। राज्य सरकार ने आईपीएस का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद गृह विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। 2005 बैच के चारों आईपीएस अधिकारी आईजी पदोन्नत हो गए हैं। इनमें अमरेश मिश्रा, राहुल भगत, आरिफ शेख और ध्रुव गुप्ता शामिल हैं। आरिफ को छोड़ तीन आईपीएस अफसर डेपुटेशन पर हैं। उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया जाएगा।

इसी तरह 2009 बैच के अमित कांबले, प्रखर पांडेय, मनीष शर्मा, डी रविशंकर डीआईजी प्रमोट हुए हैं। अमरेश मिश्रा, राहुल भगत, ध्रुव गुप्ता और शेख आरिफ हूसैन में से सिर्फ आरिफ छत्तीसगढ़ में हैं। बाकी तीनों सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली में पोस्टेड हैं। अमरेश एनआईए में हैं मगर इस वक्त हायर एजुकेशन के लिए यूएस में हैं। तो राहुल भगत डायरेक्टर सोशल सिक्यूरिटी हैं। ध्रुव गुप्ता आईबी में हैं। आरिफ शेख रायपुर में प्रभारी आईजी हैं। 2010 बैच के अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार और गिरीजाशंकर जायसवाल को सलेशन ग्रेड मिला है।

See also  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लोगो का किया विमोचन, राजधानी में 27 से 29 दिसंबर को होगा आयोजन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।