IT Raids On Tax Evaders -मंत्री के समधी, रियल स्टेट, बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स, सप्लायर्स के यहां छापा
IT Raids On Tax Evaders -मंत्री के समधी, रियल स्टेट, बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स, सप्लायर्स के यहां छापा

टीआरपी डेस्क

आयकर के सतर्कता विभाग ने राजधानी समेत दुर्ग, भिलाई में कर अपवंचन करने वाले एक मंत्री के समधी, रियल स्टेट, बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स और सप्लायर्स को टारगेट किया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात को झारखण्ड, ओडिशा, एमपी की सयुंक्त आयकर सतर्कता विभाग की टीम राजधानी रायपुर पहुंची।

होटल शेमरॉक समेत एक अन्य होटल में 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी, 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने पड़ाव डाला था। अलसुबह ही टीम की हरकत की भनक लगते ही कर चोरों में खौफ था। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब कई गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारियों के घरों और व्यावसायिक जगहों पर पहुंचे और जांच शुरू की। आईटी टीम के अधिकारी 20 से ज्यादा ठिकानों पर धावा बोला।

इसमें हीरापुर में आरके रोडवेज, सीमेंट का बड़ा काम है, होटल लैंडमार्क और रोसबेय रेसॉर्ट आशीष अग्रवाल, कांट्रेक्टर जगदीप बंसल, स्वास्तिक ग्रुप के नरेंद्र अग्रवाल, श्री स्वास्तिक ग्रुप के सुनील साहू, सिंघानिया बिल्डकॉन के सुबोध सिंघानिया के ठिकानों पर कर अपवंचन संबंधी जांच जारी है। वहीं सूत्रों का दावा है कि दुर्ग-भिलाई में फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकानों पर जांच की जा रही है।

See also  बजट वैक्सीन का असर: सेंसेक्स दूसरी बार 50000 के पार, निफ्टी में 345 अंकों की तेजी

बंसल इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड देवेंद्र नगर रायपुर में भी कार्रवाई जारी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब कई गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारियों के घरों और व्यावसायिक जगहों पर पहुंचे और जांच शुरू की। आयकर विभाग ने कारोबारियों पर छापेमार कार्रवाई की है।

बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स और सप्लायर्स के ठिकानों पर जांच कर रही टीम को बड़ी कर चोरी मिलने की उम्मीद है। रायपुर में आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप पर छापा पड़ा है, तो वहीं दुर्ग-भिलाई में फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकानों पर जांच की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।