Jagdalpur Flight Reached Hyderabad - खराब मौसम ने बदला अलायंस एयर का रुट
Jagdalpur Flight Reached Hyderabad - खराब मौसम ने बदला अलायंस एयर का रुट

टीआरपी डेस्क

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के चलते शुक्रवार को जगदलपुर में अलायंस एयर की फ्लाइट नहीं उतर सकी। दरअसल यह फ्लाइट रायपुर से यात्रियों को लेकर जगदलपुर आ रही थी, लेकिन खराब मौसम के कारण जगदलपुर में बिना लैंड किए ही सीधे हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। वहीं यात्रियों को वापस लाने के लिए कंपनी रिफंड देगी। हैदराबाद गए यात्रियों के लिए टिकटों की री बुकिंग भी की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।