Modi Targets Opposition On Victory In North-East - जीत पर PM बोले कुछ कहते हैं मर जा मोदी, जनता कह रही मत जा मोदी
Modi Targets Opposition On Victory In North-East - जीत पर PM बोले कुछ कहते हैं मर जा मोदी, जनता कह रही मत जा मोदी

टीआरपी डेस्क

गुरुवार रात PM नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे और अपनी स्पीच में विपक्षी दलों पर निशाना साधा। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आने के बाद पीएम मोदी ने अपने अलग अंदाज़ में विपक्षियों पर कुछ ऐसे तंज कैसा की सभी खिलखिला उठे। उन्होंने कहा हमारी जीत से घबराए कुछ कट्‌टर विरोधी कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन मेरे देशवासी कहते हैं मत जा मोदी।

PM ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा नॉर्थ-ईस्ट के रिजल्ट के बाद TV पर EVM को गाली पड़नी शुरू हुई या नहीं। मोदी ने बताया भाजपा की जीत का राज- त्रिवेणी शक्ति है। पहली शक्ति: भाजपा सरकारों का कार्य। दूसरी शक्ति, भाजपा की कार्य संस्कृति। तीसरी शक्ति, भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा भाव।

हम एक नई दिशा पर चल पड़ा नॉर्थ-ईस्ट देख रहे हैं। यह दिलों की दूरियां समाप्त होने का ही नहीं, बल्कि नई सोच का प्रतीक है। अब नॉर्थ-ईस्ट न दिल्ली से दूर है न दिल से दूर है। यह इतिहास रचे जाने का समय है। मैं नॉर्थ-ईस्ट की समृद्धि और विकास का समय देख रहा हूं।

See also  भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल: सिंधु जल समझौते का खुद ही किया उल्लंघन, अंतरराष्ट्रीय मंच पर करारा जवाब

कुछ दिन पहले मैं जब वहां गया तो किसी ने कहा कि मोदी जी आपको अपनी हाफ सेंचुरी के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैंने पूछा कि कैसी हाफ सेंचुरी तब उन्होंने बताया कि आप जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से 50 बार से अधिक बार नॉर्थ-ईस्ट की विजिट कर चुके हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।