Before Going To Biranpur Ex.CM Raman Singh Said - रमन बोले सत्ता के इशारे पर निरपराध किये जा रहे अरेस्ट
Before Going To Biranpur Ex.CM Raman Singh Said - रमन बोले सत्ता के इशारे पर निरपराध किये जा रहे अरेस्ट

विशेष संवादाता

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने आज पत्रकारवार्ता कर भूपेश सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने इसकी निंदा की।

इसके साथ ही पूर्व सीएम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में आज सत्ता के इशारे पर निरपराध लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, इसके अलावा बिरनपुर हिंसा के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि विधायक दल के टीम के साथ पूरा दल जा रहे है। उन्होंने कहा कि लगातार वहां से शिकायत आ रही है कार्यकताओं को नए-नए केस बनाकर अरेस्ट किया जा रहा है एक प्रकार से पूरे दुर्ग ,खेरागढ़ जिले साजा और बेमेतरा में आतंक का वातावरण है।
जो अपराधी खुले में घूम रहे हैं जब तक उनपर कार्यवाही नही होंगी तब तक पीड़ित परिवार को संतोष नहीं मिलेगा।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश पहुंचे जेएन पांडेय स्कूल : बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर कराया शाला प्रवेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।