टीआरपी डेस्क। रुसी यात्री विमान एएन-24 ट्विन टर्बोप्रॉप क्रैश हो गया है। जिसमें क्रू मेंबर समेत लगभग 49 लोग सवार थे। यह विमान रूस के अमूर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जो चीन सीमा के पास स्थित है।

बता दे कि कुछ देर पहले विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूटने की खबरें सामने आई थी। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि ये विमान क्रैश हो चुका है। ये दर्दनाक हादसा चीन सीमा के पास अमूर क्षेत्र में ये हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार ये विमान ब्लागोवेशचेंस्क से टिंडा तक लगभग 570 किलोमीटर की उड़ान पर था। विमान में चालक दल के छह सदस्य समेत करीब 49 लोग सवार थे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।