टीआरपी डेस्क। रूस का एक यात्री विमान लापता हो गया है, जिसमें कुल 49 लोग सवार थे। जिसमें 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स शामिल है। यह An-24 विमान रूस के अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर के लिए उड़ान भर रहा था, जो चीन की सीमा के पास स्थित है। उड़ान के दौरान विमान से एयर ट्रैफिक कंट्रोल का संपर्क अचानक टूट गया और रडार से भी उसका सिग्नल गायब हो गया। विमान की आखिरी लोकेशन उसके लैंडिंग पॉइंट से कुछ ही किलोमीटर दूर मिली थी, लेकिन उसके बाद से अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

रूस के स्थानीय मीडिया चैनल SHOT न्यूज और इंटरफैक्स के अनुसार, विमान की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

इस घटना के चलते एक बार फिर विमान दुर्घटना को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हाल ही में भारत के अहमदाबाद में भी एक बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें लगभग 250 लोगों की जान चली गई थी। वह विमान लंदन के लिए उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी के चलते नीचे गिरकर एक इमारत से टकरा गया था।

इसके अलावा, 21 जून को बांग्लादेश एयरफोर्स का एक विमान एक स्कूल पर क्रैश हो गया था, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी और 78 घायल हुए थे। मरने वालों में 25 बच्चे शामिल थे, जिनमें से कई की उम्र 12 साल से भी कम थी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।