शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026 शुक्र, 23 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़

Siwan firecracker factory blast : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट,पति-पत्नी समेत 7 की मौत, डेढ़ घंटे तक होते रहे धमाके, मौके पर पुलिस मौजूद

सीवान। बिहार के सीवान जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में एक मकान के अंदर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, इसी दौरान अचानक हुए भीषण धमाके में पति-पत्नी और उनकी बेटी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस शक्तिशाली […]

Siwan firecracker factory blast : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट,पति-पत्नी समेत 7 की मौत, डेढ़ घंटे तक होते रहे धमाके, मौके पर पुलिस मौजूद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

सीवान। बिहार के सीवान जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में एक मकान के अंदर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, इसी दौरान अचानक हुए भीषण धमाके में पति-पत्नी और उनकी बेटी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस शक्तिशाली विस्फोट में पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया और कई शव सड़क पर बिखर गए।

डेढ़ घंटे तक गूंजते रहे धमाके

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान में यह अवैध कारोबार चल रहा था, वह एक घनी आबादी वाला इलाका है। ब्लास्ट इतना भयानक था कि लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर धमाके होते रहे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी।

पुलिस मौके पर मौजूद

हाथसा की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, महाराजगंज एसडीपीओ अमन कुमार के अलावा बड़हरिया, जामो और गोरेयाकोठी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची।

महाराजगंज एसडीपीओ ने मीडिया को जानकारी दी कि Fire Brigade की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। वहीं, सीवान के एसपी भारत सोनी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के बाद मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है और आग पूरी तरह बुझने के बाद इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन