रविवार, 18 अक्तूबर 2026 रवि, 18 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग, बाइक सवारों ने जुहू में 5 राउंड गोलियां दागीं, जानें अब किस हाल में हैं एक्टर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग हुई है। जुहू में बाइक सवारों ने उन पर गोलीबारी की। फायरिंग में उनका ड्राइवर घायल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ जब जुहू के पुष्पा पार्क इलाके के पास थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग वहां पहुंचे। हमलावरों ने बिना […]

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग, बाइक सवारों ने जुहू में 5 राउंड गोलियां दागीं, जानें अब किस हाल में हैं एक्टर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग हुई है। जुहू में बाइक सवारों ने उन पर गोलीबारी की। फायरिंग में उनका ड्राइवर घायल हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ जब जुहू के पुष्पा पार्क इलाके के पास थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग वहां पहुंचे। हमलावरों ने बिना किसी कहासुनी के अचानक टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

अचानक हुए इस हमले में टाइगर के ड्राइवर और पास में मौजूद एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं। घटना के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया।

मुंबई पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

फायरिंग की वजह साफ नहीं, CCTV खंगाल रही पुलिस

हमला क्यों हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की बाइक का नंबर और उनकी पहचान की जा सके। पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है।

फिलहाल एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

जैकी श्रॉफ के बेटे, एयर वाइस मार्शल थे नाना

टाइगर श्रॉफ एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। उनके नाना एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त वीर चक्र पुरस्कार विजेता थे। उन्होंने बेल्जियम की एक महिला से शादी की थी जिनका नाम क्लाउड मैरी डे केवी था।

टाइगर श्रॉफ के दादा काकूलाल हरिलाला श्रॉफ गुजरात के ज्योतिषी थे जिन्होंने शिंजियांग में एक तुर्की महिला रीता से शादी की जो एक उइगर मुस्लिम थीं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन