Wildlife Conservation Week : सीएम भूपेश ने रखा 3 शेर शावकों का नाम, 10 नए बाड़ों का लोकार्पण
file photo

विशेष संवादाता, रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर वे जंगल सफारी नवा रायपुर में शेर के तीन शावकों का नामकरण किये और वन्यप्राणियों के लिए निर्मित 10 बाड़े का लोकार्पण भी किये। अरपा, पैरी, शबरी नामकरण किया गया।


वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के मौके पर सीएम हाउस में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक धनेंद्र साहू, विधायक अरुण वोरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) पी वी नरसिंग राव, सचिव वन प्रेमकुमार, वन संरक्षक संचालक जंगल सफारी नवा रायपुर श्रीमती एम मर्सिबेला तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बता दें सीएम भूपेश बघेल ने आज 10 नए बाड़ो के नाम जंगली कुत्ता, भेड़िया, बायसन, चीतल, सांभर, चिंकारा, साही, नेवला, मुस्कबिलाव एवं सर्प संसार रखा। इस तरह अब जंगल सफारी में बाड़ो की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।