Allegations Of Former IAS & BJP Leader OP Chowdhary - कहा रोज़ेदारों की चिंता, हिंदू व्रतधारियों को भूल गया प्रशासन
Allegations Of Former IAS & BJP Leader OP Chowdhary - कहा रोज़ेदारों की चिंता, हिंदू व्रतधारियों को भूल गया प्रशासन

विशेष संवादाता

रायपुर। साल 2018 में चुनाव से पहले नौकरी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईएएस, महामंत्री एवं बीजेपी प्रवक्ता ओपी चौधरी ने प्रशासन पर हिंदू – मुस्लिम अधिकारीयों-कर्मचारियों से भेदभाव पूर्ण रव्वैया अपनाये जाने का आरोप लगाया है। OP चौधरी ने मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग पर तुष्टिकरण का आरोप मढ़ते हुए टवीट किया है। सोशल मिडिया में पूर्व IAS और बीजेपी नेता श्री चौधरी ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश को आधार बनाकर हिंदू अफसर-कर्मचारियों को भी रहत और व्यस्था नहीं दिए जाने पर सवालिया निशान खड़ा किया है।

श्री चौधरी ने रमजान के मद्देनज़र मंत्रालय में पदस्थ अधिकारीयों-कर्मचारियों के लिए रोज़ा और रमजान में विशेष व्यवस्था करने वाले सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश पत्र को भी टवीट किया है। इस आदेश में रोज़ेदारों के लिए बस सेवा से लेकर जल्दी छुट्टी देने पर टिपण्णी करते हुए ओपी चौधरी ने तंज कैसा है।

उनका कहना है कि मंत्रालय आदेश में 23 मार्च से लेकर ईद अवकाश के पूर्व कार्य दिवस तक मुस्लिम स्टाफ के लिए विशेष बस घर तक छोड़ने और कार्यालय समय से पूर्व 4. 40 बजे तक घर भेजने का आदेश सिर्फ मुस्लिम स्टाफ को दिया गया, लेकिन 22 मार्च से दुर्गा नवरात्री में उपवास रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिया जाना प्रशासन की तुष्टिकरण निति उजागर करती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।