मनोरंजन। सलमान खान को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले शख्स की गिरफ्तारी हो गई है। जिसकी पहचान धाकड़ राम बिश्नोई नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई है। वो सिर्फ 21 साल का है। राजस्थान और मुंबई पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में इस युवक को पकड़ा गया है।

बता दें कि पिछले हफ्ते सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। उस ईमेल में सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई थी। इसके बाद से ही ईमेल भेजने वाले शख्स की तलाश हो रही थी। बांद्रा पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करके जांच कर रही थी। तभी जोधपुर से खबर आई कि वो ईमेल जोधपुर से भेजा गया था। जोधपुर के लूणी थाने के एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) ईश्वर चंद पारीक ने इस बात की जानकारी दी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस केस से जुड़ी सारी जानकारी जोधपुर पुलिस को दी।

See also  Ranveer Singh Receives Threat: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी, व्हाट्सऐप पर आए मैसेज में करोड़ों की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस की जांच में पता चला कि जोधपुर के ‘सियागो की ढाणी’ के रहने वाले 21 साल के धाकड़ राम बिश्नोई ने ईमेल भेजा था। धाकड़ राम बिश्नोई के ठिकाने का पता चलते ही बांद्रा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और जोधपुर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे जोधपुर से मुंबई लाने की तैयारी है।

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कुछ दिन पहले जेल में बैठकर सलमान खान को धमकी दी थी। उसने कहा था कि जब भी सलमान की सिक्योरिटी हटी, वो उनके जिंदगी का अंतिम दिन होगा। इस इंटरव्यू के अगले दिन सलमान खान के मैनेजर को धमकी भरे ईमेल्स आए थे।

सलमान के करीबी दोस्त प्रशांत गुंजालकर ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग के खिलाफ IPC की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज कर किया था।

See also  Brahmastra Box Office : बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र ने मचाया धमाल, रणबीर बोले- ऑडियंस के प्यार से बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं