टीआरपी। Breaking News : अमिताभ जैन बन सकते हैं विद्युत नियामक आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब, यह चर्चा जोरों पर है कि नियामक आयोग के नए अध्यक्ष सीएस अमिताभ जैन बन सकते हैं। गौरतलब है कि सोमवार को हेमंत वर्मा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, उनका कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ था। वर्तमान में 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विद्युत नियामक आयोग का नया अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर है।

राज्य विद्युत नियामक आयोग बिजली के नियमन और वितरण से जुड़ी संस्था। हैं जो बिजली उत्पादन और वितरण के लाइसेंस धारकों के बीच के विवादों को सुलझाती हैं, नियमों का मसौदा तैयार करती हैं और उपभोक्ताओं व बिजली वितरण संस्थाओं के हितों की रक्षा करती है। लाइसेंस प्राप्त विद्युत संस्थाओं, उपभोक्ताओं और बिजली वितरण कंपनियों के बीच के विवादों को सुलझाने में सिविल न्यायालयों के समान कार्य करते हैं।.

See also  रायपुर-अंबिकापुर विमान सेवा सालभर में ही हो गई बंद, पूर्व सीएम सिंहदेव ने क्या कहा..

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।