0 मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन हुए ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल
0 मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन हुए ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल

विशेष संवादाता, रायपुर

भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज नई दिल्ली में 5 से 7 जनवरी 2023 में होने वाले भारत के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. आलोक शुक्ला, योजना विभाग के सचिव गौरव द्विवेदी, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. और महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव भुवनेश यादव सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।