राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, सीएम ने लिया जायजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस की तैयारियों राजधानी रायपुर में जोरों से चल रही है।इस दौरान 1 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार की शाम महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए साइंस कालेज मैदान पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों के स्थल का भी निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बता दें कि 1 से 3 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारी है।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 9 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस अवसर पर सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

See also  पीएचई मंत्री के बाद भाजपा के पूर्व विधायक भी हुए कोरोना पॉजिटिव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।