रविवार, 1 नवंबर 2026 रवि, 1 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Bureaucracy

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, जिला अस्पताल के दो ऑपरेटरों की होगी बर्खास्तगी

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, जिला अस्पताल के दो ऑपरेटरों की होगी बर्खास्तगी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Gaurela-Pendra-Marwahi: जिला अस्पताल में IPD में भर्ती मरीजों के अनुपात में आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो आयुष्मान ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।
  • दरअसल, जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक हुई।
  • अध्यक्षता कलेक्टर विजय दयाराम के. कर रहे थे।

Gaurela-Pendra-Marwahi: जिला अस्पताल में IPD में भर्ती मरीजों के अनुपात में आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो आयुष्मान ऑपरेटरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता कलेक्टर विजय दयाराम के. कर रहे थे। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के कार्यों की समीक्षा की गई तो भारी खामियां सामने आईं।

जब अस्पताल के इंडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (IPD) में भर्ती मरीजों की संख्या का मिलान आयुष्मान योजना के तहत लाभान्वित मरीजों से किया गया, तो आंकड़ों में भारी अंतर और गिरावट मिली। योजना के तहत क्लेम प्रस्तुत करने की रफ्तार भी बेहद धीमी पाई गई।

दो ऑपरेटर बर्खास्त होंगे

असंतोषजनक कार्य प्रगति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जीवन दीप समिति के आयुष्मान ऑपरेटर अजय कुमार राठौर और अक्षय गुप्ता के खिलाफ नियमानुसार बर्खास्तगी की कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

पारदर्शिता पर जोर

कलेक्टर ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। पात्र मरीजों के उपचार से जुड़े अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित होना चाहिए। क्लेम प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाए, ताकि किसी स्तर पर विलंब न हो। कोई भी पात्र मरीज जानकारी या कागजी प्रक्रिया के अभाव में आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

FAQ: आयुष्मान लापरवाही केस

Q1. कार्रवाई कहां हुई?
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल में।

Q2. किसने कार्रवाई के निर्देश दिए?
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने।

Q3. किसे बर्खास्त किया जाएगा?
जीवन दीप समिति के 2 आयुष्मान ऑपरेटर – अजय कुमार राठौर और अक्षय गुप्ता।

Q4. वजह क्या थी?
IPD में भर्ती मरीजों की तुलना में आयुष्मान लाभ में भारी कमी और क्लेम की धीमी रफ्तार।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन