मंगलवार, 29 सितंबर 2026 मंगल, 29 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Bureaucracy

Lucknow: पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी दांव, बोलीं-राजनीति में आऊंगी, किसी दल का हाथ नहीं थामूंगी

लखनऊ। नौकरशाही को अलविदा कह चुकीं चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल अब सियासत में किस्मत आजमाने जा रही हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत किसी भी स्थापित दल में शामिल नहीं होंगी। बल्कि उत्तर प्रदेश में अपना खुद का राजनीतिक मंच तैयार करेंगी। आज सुबह जारी एक वीडियो में […]

Lucknow: पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी दांव, बोलीं-राजनीति में आऊंगी, किसी दल का हाथ नहीं थामूंगी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

लखनऊ। नौकरशाही को अलविदा कह चुकीं चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल अब सियासत में किस्मत आजमाने जा रही हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत किसी भी स्थापित दल में शामिल नहीं होंगी। बल्कि उत्तर प्रदेश में अपना खुद का राजनीतिक मंच तैयार करेंगी।

आज सुबह जारी एक वीडियो में दिव्या मित्तल ने कहा – “मैं अकेले चलूंगी, अपनी आवाज खुद बनूंगी।”_उन्होंने जनता से सीधा जुड़ने के लिए अपना व्हाट्सएप नंबर 9198956957 भी शेयर किया है।

2013 बैच की तेजतर्रार अफसर रही हैं दिव्या

IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु की पढ़ाई के बाद विदेश में नौकरी छोड़ सिविल सेवा में आईं दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को इस्तीफा दिया था, जो 15 सितंबर 2026 को मंजूर हुआ। 13 साल के करियर में वह मीरजापुर, संतकबीरनगर, देवरिया की कलेक्टर, गौतमबुद्ध नगर की CDO और बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। मीरजापुर के दुर्गम गांव लहुरियादह में पानी पहुंचाने पर उनकी काफी चर्चा हुई थी।

2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में एक पूर्व नौकरशाह का खुद की पार्टी बनाना सियासी गलियारों में नए प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल पार्टी के नाम और एजेंडे को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

यूपी से राजनीति में लेंगी एंट्री

29 सितंबर को उनके अगले कदम के एलान का इंतजार था। उन्होंने मंगलवार को अलग राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। यह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अलग प्रयोग होगा। खासकर ऐसे समय में जब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं, किसी पूर्व नौकरशाह का सीधे राजनीतिक संगठन खड़ा करने की दिशा में बढ़ना अपने आप में चर्चा का विषय बनेगा।

मीरजापुर के लहुरियादह गांव में पहुंचाया था पानी

आईआईटी दिल्ली और आइआइएम बेंगलुरु से पढ़ाई करने वाली दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा में आने से पहले विदेश में भी काम किया था। यूपी में वह संत कबीरनगर, मीरजापुर और देवरिया समेत कई जिलों की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। मीरजापुर के लहुरियादह गांव में पाइप से पानी पहुंचाने की पहल से उन्हें विशेष पहचान मिली।

दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया में X पर अपना संदेश जारी किया है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन