मंगलवार, 29 सितंबर 2026 मंगल, 29 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Lifestyle

Ceiling Fan Cleaning: पंखा साफ करते समय नहीं फैलेगी धूल, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक

Ceiling Fan Cleaning: घर की सफाई करते समय फर्श, खिड़कियां और फर्नीचर साफ करना तो आसान लगता है, लेकिन जब बारी सीलिंग फैन की आती है तो काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कई दिनों तक लगातार चलने के कारण पंखे के ब्लेड पर धूल-मिट्टी की मोटी परत जम जाती है। खासकर लंबे समय से […]

Easy Trick to Clean a Ceiling Fan Using an Old Pillow Cover
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Ceiling Fan Cleaning: घर की सफाई करते समय फर्श, खिड़कियां और फर्नीचर साफ करना तो आसान लगता है, लेकिन जब बारी सीलिंग फैन की आती है तो काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कई दिनों तक लगातार चलने के कारण पंखे के ब्लेड पर धूल-मिट्टी की मोटी परत जम जाती है। खासकर लंबे समय से साफ न किए गए पंखे पर यह गंदगी इतनी ज्यादा जमा हो जाती है कि उसे हटाना आसान नहीं रहता। समस्या तब और बढ़ जाती है, जब कपड़ा लेकर पंखे की धूल साफ करने पर पूरी गंदगी नीचे गिरने लगती है। इससे साफ किया हुआ कमरा दोबारा गंदा हो जाता है और कई बार धूल चेहरे और मुंह तक भी पहुंच जाती है।

ऐसे में अगर आप भी पंखे की सफाई के दौरान उड़ती धूल से परेशान हो जाती हैं तो इसके लिए किसी महंगे उपकरण या खास सफाई मशीन की जरूरत नहीं है। घर में रखा एक पुराना तकिए का कवर ही इस काम को काफी आसान बना सकता है। इसकी मदद से पंखे के ब्लेड पर जमी धूल को उसी के अंदर कैद किया जा सकता है, जिससे गंदगी नीचे गिरकर पूरे कमरे में फैलने से बच सकती है। तो अगली बार सीलिंग फैन साफ करने से पहले पुराने तकिए के कवर को फेंकने के बजाय संभालकर रख लें। आइए जानते हैं इस आसान ट्रिक से पंखे की सफाई कैसे की जा सकती है।

क्या है तकिए के कवर वाली ट्रिक?

पंखा साफ करने से पहले सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उसका स्विच ऑफ कर दें। इसके बाद एक पुराना तकिए का कवर लें और उसे पंखे के एक ब्लेड पर पूरी तरह चढ़ा दें।
अब तकिए के कवर को धीरे-धीरे अपनी ओर खींचें। ब्लेड पर जमा धूल और गंदगी कवर के अंदर ही जमा हो जाएगी। इससे धूल हवा में उड़कर कमरे में नहीं फैलेगी और सफाई भी आसानी से हो जाएगी। एक ब्लेड साफ करने के बाद यही तरीका पंखे के बाकी ब्लेड्स पर भी अपनाएं। जरूरत पड़ने पर तकिए के कवर को झाड़कर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

पंखे पर चिकनाई जम गई है तो क्या करें?

कई बार पंखे के ब्लेड पर धूल के साथ चिकनाई भी जम जाती है। ऐसी स्थिति में पहले तकिए के कवर की मदद से धूल हटा लें। इसके बाद हल्के गीले कपड़े से ब्लेड्स को पोंछें। बेहतर सफाई के लिए किसी क्लीनर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

सफाई के बाद तकिए के कवर का क्या करें?

पंखे के सभी ब्लेड साफ करने के बाद तकिए के कवर को डस्टबिन में झाड़कर साफ कर लें। इससे कवर में जमा गंदगी घर की दूसरी जगहों पर नहीं फैलेगी। इस तरह पंखे की सफाई का पूरा काम आसान हो जाता है।

सावधानी

पंखा साफ करने से पहले उसका स्विच ऑफ कर दें और यह सुनिश्चित कर लें कि ब्लेड पूरी तरह रुक चुके हैं। सफाई के दौरान पंखे के ब्लेड या मोटर पर ज्यादा दबाव न डालें। अगर पंखा बहुत ऊंचाई पर लगा है तो सीढ़ी या स्टूल का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य घरेलू सफाई के उद्देश्य से दी गई है। सफाई करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और पंखे की स्थिति के अनुसार उचित तरीका अपनाएं।

Rajnisen
लेखक / पत्रकार:

Rajnisen

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार रिपोर्टर

सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण विषयों पर लेखन

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन