रायपुर। प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद केंद्र से लौटे वरिष्ठ IAS अफसर सोनमणि बोरा को राज्य सरकार ने नई पोस्टिंग दे दी है। उन्हें आदिम जाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अभी तक यह विभाग नरेंद्र दुग्गे के पास था। दुग्गे के पास सचिव के साथ कमिश्नर ट्राईबल का भी प्रभार था। सोनमणि बोरा को अब इस विभाग का प्रमुख सचिव बनाए जाने के बाद नरेद्र दुग्गे का सचिव आदिवासी, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण से प्रभार हट जायेगा। उनके पास अब सिर्फ कमिश्नर ट्राईबल का चार्ज रहेगा। सोनमणि बोरा 1999 बैच के आईएएस हैं। दिल्ली डेपुटेशन पर जाने के दौरान वे सिकरेट्री राजभवन और लेबर थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

See also  स्कूलों में कचरा पृथक्करण, शहर के विकास पर जापान में हुई चर्चा