विशेष संवादाता, रायपुर

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां जल विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की मोटाई एवं डामर मिक्स मटेरियल का टेंपरेचर भी जांच किया।

कलेक्टर श्री भुरे ने मरम्मत एवं डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता परीक्षण उपरांत सड़कों के गड्ढे में सामग्री भरने के बाद कंप्रेसर मशीन से व्यवस्थित रूप से समतल करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले की सड़कों का पेंच रिपेयरिंग और संधारण कार्य शुरू हो गया है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तेजी से सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सड़कों के मरम्मत का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।