बड़ी खबर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल उपचार के लिए मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें मिलने के लिए मुख्यमंत्री आज अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र नायक के अनुसार यूरीन और मोशन न होने की वजह से बेचैनी होने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट डॉ दीपक जायसवाल और इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों की टीम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल का इलाज जारी है और उनकी सेहत में सुधार है। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक कैथेटर के माध्यम से पेट में भरा यूरीन निकाल दिया गया है।

वहीं अन्य विभिन्न जरूर जांचें की गई, जिसमें चेस्ट में इंफेक्शन का भी पता चला है। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों की टीम लगातार देख-रेख कर रही है, वहीं उनकी सेहत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।