Singer's body found in several pieces - उभरते गायक को मुंह बोले मामा ने किया टुकड़े टुकड़े
Singer's body found in several pieces - उभरते गायक को मुंह बोले मामा ने किया टुकड़े टुकड़े

विशेष संवादाता, रायपुर

भिलाई से 27 दिन पहले लापता हुए सिंगर नीलेश डेहरे का शव कई टुकड़ों में मिला है। नीलेश डेहरे पिता स्व. नरेंद्र डेहरा (23 साल) बेमेतरा जिले के सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ी का रहने वाला था। वह कुछ महीने पहले ही स्मृति नगर क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रह रहा था। नीलेश म्यूजिक का शौकीन था। भिलाई में करियर बनाने के लिए आया था और अपना एक म्यूजिक एल्बम भी लाने की तैयारी कर रहा था।

सिंगर नीलेश

दो दिन पहले सिंगर नीलेश का आखिरी लोकेशन सिमगा में मिला था। इसके बाद टीआई दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में टीम सिमगा गई थी। वहां पता चला कि आखरी बार उसने अपने मुंह बोले मामा मोंटू से बात की थी। इसके बाद पुलिस ने मोंटू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी रुद्र, राजा समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नीलेश की हत्या कर दी।

See also  PTS Mana Got Union Home Minister Trophy Award - पुलिस ट्रेनिंग स्कूल माना को गृहमंत्री ट्रॉफी के लिए चयन

इसके बाद कुल्हाड़ी से उसके शरीर के कई टुकड़े करके अलग-अलग जगहों में फेंक दिया। इस मामले में चार आरोपी राजा, नईम, अभी और अभिषेक फरार हैं। नीलेश की लाश को राजा, भोजराम निषाद, वरुण सोनकर ने मनीष राव गायकवाड़ के घर ले जाकर काटा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शिवनाथ नदी और महासमुंद जाने वाले रास्ते के जंगल से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस को शव के बीच का भाग मिला है, जिससे उसकी पहचान हुई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।