नई दिल्ली। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 324 अंकया 0.83 फीसदी का गोता लगाकर 38,731 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 84 अंक या0.72 फीसदी लुढ़क कर 11,642 अंक पर पहुंच गया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स आधा फीसदी तक गिरा।स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी मामूली कमजोरी दर्ज की।

जानें आखिर ऐसा क्यों हुआ:

अप्रैल सीरीज के डेरिवेटिव सौदों की एक्सपाइरी के दिन बिकवाली हावी रही। सत्र के अंतिम घंटे में बिकवालीका दबाव चरम पर पहुंच गया। दरअसल, क्रूड की कीमतों में उछाल ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। ब्रेंट क्रूड75 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। क्रूड में तेजी भारतीय अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाएगी।

इन शेयर्स में दिखी गिरावट:

निफ्टी 50 इंडेक्स पर Bharti Infratel के शेयरों में 10 फीसदी तक का गोता लगाया. इसके बाद Tata Steel,Vedanta, Maruti Suzuki, Hindalco, JSW Steel, Indiabulls Housing Finance, Axis Bank, HDFCऔर IndusInd Bank के शेयर सबसे ज्यादा टूटे । 

इनमें आई तेजी:

दूसरी तरफ, Ultratech Cement के शेयरों ने 5.5 फीसदी तेजी दिखाई. इसके अलावा Grasim, Dr. Reddy’s Labs,Bharti Airtel, Bharat Petroleum, UPL, Tata Conusltancy Services, Wipro, Bajaj Auto और Bajaj Finservके शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई । गुरुवार को निफ्टी रियल्टी इंडेक्स के अलावा सभी सेक्टर के इंडेक्स लाल निशान के साथ बंद हुए। रियल्टी इंडेक्सपर इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के शेयर 7 फीसदी तक चढ़े। मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स दो-दो फीसदी तक गिरे।निजी बैंक, वित्त सेवा और FMCG इंडेक्स एक-एक फीसदी तक फिसले। सरकारी बैंकों में सिर्फ जम्मू-कश्मीर बैंक के शेयर चढ़े। निजी बैंकों में एक्सिस बैंक ने सबसे ज्यादा निराश किया।FMCG शेयरों में गोदरेज कंज्यूमर प्रॉपर्टीज ने 3.5 फीसदी तक का गोता लगाया। वित्त सेवा इंडेक्स परमहिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस के शेयर 4 फीसदी टूटे।गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई की 23 कंपनियों के शेयरों ने अपने 52 सप्ताह का उच्चतम स्तरहासिल किया। इसके उलट 43 कंपनियों के शेयर अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर तक फिसले।निफ्टी 50 इंडेक्स पर केवल 11 ही शेयर हरे, जबकि 39 शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए। बीएसई पर 1,113 शेयरोंने मजबूती के साथ और 1,388 शेयरों ने कमजोरी के साथ सत्र का अंत किया। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।