रायपुर। राजधानी के डीकेएस अस्पताल घोटाला मामले में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉक्टरपुनीत गुप्ता को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत याचिका को लेकर बुधवार को हाईकोर्ट में बहसपूरी की गई जिसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। गुरूवार को जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल नेउन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। 

50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप :

आपको बता दें कि डॉ. पुनीत गुप्ता पर डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक रहने के दौरान50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप है। पुलिस की जांच में सरकारी संपत्ति, सरकारी पैसा वअधीक्षक रहते हुए पद के दुरुपयोग का मामला साबित हो चुका है। फिलहाल पुनीत गुप्ता फरार चल रहेहै और हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। पुलिस टीम उनकी तलाश में पिछले महीने न्यू राजेंद्र नगर मेन रोड स्थित उनके पिता के जीबीजी किडनीसेंटर (नर्सिंग होम) और घर पर छापेमारी की थी, लेकिन वहां भी वे नहीं मिले थे। उनके कमरों से डीकेएस
See also  Accident: रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस ट्रक से टकराई, ड्राइवर और हेल्पर की मौत
से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त कर पुलिस लौट आई थी। आपको बता दे कि डॉ पुनीत गुप्ता के विरुद्धगंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था। बीते 15 मार्च को थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 70/19के तहत धारा 409, 420, 467, 468 और 120 बी की धाराओं में डॉ. पुनीत गुप्ता को आरोपी बनाया गया था। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।