Bank Holiday


नई दिल्ली। आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। शनिवार से हिन्दू नववर्ष भी शुरू हो रहा है। इस बीच अप्रैल में सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अगर सेकेंड सटरडे और रविवार के साप्ताहिक छुट्टी को छोड़ दें तो देश के ज्यादतर हिस्सों में केवल 1, 14 और 15 अप्रैल को ही अवकाश हैं।

अप्रैल में कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, लेकिन कई त्योहार और लंबे सप्ताहांत होंगे। 1-3 अप्रैल से भारत के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हर साल 1 अप्रैल को बैंक बंद रहते हैं। इस बीच 2 अप्रैल को गुड़ी पड़वा, उगादी महोत्सव, प्रथम नवरात्र, तेलुगु नव वर्ष दिवस साजिबू नोंगमापनबा,के लिए बैंक बंद रहेंगे। 3 अप्रैल को रविवार है इसलिए शुक्रवार से रविवार तक बैंक बंद रहेंगे। चार अप्रैल को केवल झारखंड में बैंक बंद है और 5 को केवल आंध्र प्रदेश में।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  दोपहर बाद भी 39,044 पर टिका रहा सेंसेक्स, निफ्टी 11,705 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।