पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, चोट के कारण कुछ महीनों से था मैदान से बाहर
Image Source: Google

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर नेविल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। वे कंधे की चोट के कारण इस साल फरवरी महीने से मैदान से दूर थे।

उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 17 टेस्ट मैच और 9 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम क्रमश: 468 और 25 रन है।

इस मौके पर उन्होंने कहा “मैं हमेशा से जानता था कि मैं अपने करियर के अंत के करीब था। यह मेरे लिए एक निराशाजनक सीजन था, मुझे लगता है कि मैंने अपने पूरे करियर की तुलना में इस सीजन में चोट के कारण ज्यादा मैच गंवाए हैं। मुझे बहुत गर्व है कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल सका और न्यू साउथ वेल्स के लिए इतने लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहा। अब मुझे लगता है कि मूव आन करने का वक्त आ गया है।

नेविल उस समय चर्चा में आए थे जह 2015 में एशेज खेलते हुए उन्होंने 45 रन बनाए थे और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में खेला था। छोटे से करियर में नेविल को 9 बार आस्ट्रेलिया की अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में जगह दी गई।

See also  IPL 2026 Match Schedule: बीसीसीआई ने 30 दिन पहले बदला IPL 2026 का शेड्यूल, अब इस तारीख को शुरू होगा 19वां सीजन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।