Breaking-दिसंबर तक ये दो सरकारी कंपनियां भी बन जाएंगी प्राइवेट! सरकार ने दिया ये संकेत

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने का केंद्र का अभियान तेजी पकड़ रहा है। सरकार ने दिसंबर तक और दो सरकारी कंपनियों के प्राइवेट बन जाने की संभावना व्यक्त की है। ये दो कंपनियां हैं- नीलांचल इस्पात और सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स। सरकार की ओर से कहा गया है कि इन दोनों कंपनियों से जुड़े लेनदेन दिसंबर तक पूरे होने की संभावना है।

निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने बताया कि लगभग दो दशकों में पहले निजीकरण से मिली सीख सरकार के निजीकरण अभियान को गति देने में मदद करेगी।

सरकार जिन अन्य पीएसयू का प्राइवेटाइजेशन करना चाहती है, उनमें शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और पवन हंस भी शामिल हैं। इसके अलावा सरकार LIC की शेयर बाजार पर मेगा लिस्टिंग के साथ-साथ मार्च तिमाही में बीपीसीएल और बीईएमएल के निजीकरण की भी उम्मीद कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।