ब्रेकिंग: संसदीय समितियों की घोषणा, स्टील और कोयला मंत्रालय की समिति में रामविचार व अरुण साव, शहरी विकास में सुनील सोनी व सरोज पांडेय को रेल से संबंधित संसदीय समिति में मिली जगह, देखें सूची

दिल्ली। लोकसभा और राज्य सभा के सदस्यों की संसदीय समितियों की घोषणा कर दी गई है। लोकसभा द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राकेश सिंह की अध्यक्षता वाली कोयला और स्टील मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में छत्तीसगढ़ के तीन सांसदों को जगह दी गई है। जिसमें राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम और महासमुंद के लोकसभा सांसद चुन्नी लाल साहू तथा बिलासपुर के सांसद अरुण साव शामिल हैं।

देखें सूची कहां मिली जिम्मेदारी

रेल मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और फूलो देवी नेताम ,जल संसाधन मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में दुर्ग सांसद विजय बघेल, रसायन और उर्वरक मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में बस्तर सांसद दीपक बैज, शहरी विकास से सम्बंधित संसदीय समिति में रायपुर सांसद सुनील सोनी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में राजनांदगाँव सांसद संतोष पांडेय को जगह दी गई है।

उद्योग से सम्बधित संसदीय समिति में रायगढ़ सांसद गोमती साय, कृषि से सम्बंधित संसदीय समिति में कांकेर सांसद मोहन मंडावी, उर्जा से सम्बंधित संसदीय समिति में राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी को जगह दी गई है।

See also  PM Modi Europe Tour For G7 Summit: पीएम मोदी फ्रांस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी, G7 Summit में होंगे शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।