सरकार के इस नियम से अब महंगी हो जाएंगी कार

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि पैसेंजर कारों में 6 एयरबैग अनिवार्यता उन्हें और ज्यादा महंगा बना देगी। इससे वाहन निर्माताओं की बिक्री पर असर होगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से उन कंपनियों पर और दबाव पड़ेगा जो पहले से ही कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत से वाहन की कीमतों को लेकर संघर्ष कर रही हैं।

केंद्र सरकार ने जनवरी में एक प्रस्ताव जारी किया था जिसमें 1 अक्टूबर से निर्मित सभी यात्री कारों में छह एयर बैग अनिवार्य कर दिए थे। सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने की उपायों में से एक है। फिलहाल इसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

महामारी के कारण छोटी कारों की बिक्री में पहले से ही काफी गिरावट चल रही है। 6 एयरबैग का नियम आने से उनकी लागत में बढ़ोतरी होगी, इससे उनकी बिक्री को और नुकसान होगा। इसका सबसे बड़ा असर छोटी कार बाजार पर होगा। ग्राहक अधिक महंगी कारों का खर्च नहीं उठा सकते।

See also  Treasure Island Seal- बतौर निगम टैक्स 15 करोड़ 38 लाख बकाया, पिक्चर अभी बाकि है..

इतनी महंगी हो जाएंगी कारें

देश में बनने वाली सभी कारों में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एयरबैग देना पहले से ही अनिवार्य है। ऑटो मार्केट डेटा प्रदाता JATO डायनेमिक्स के अनुसार, चार और एयरबैग के जुड़ने से लागत में 17,600 रुपये की वृद्धि होगी। जाटो इंडिया के अध्यक्ष रवि भाटिया ने कहा कि कुछ मामलों में लागत और भी अधिक हो सकती है, क्योंकि कंपनियों को कार की संरचना में इंजीनियरिंग में बदलाव करने की आवश्यकता होगी।

एयरबैग की कमी से हुई हजारों लोगों की मौत

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में 2020 में देश में 3,55,000 सड़क दुर्घटनाओं में 1,33,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इन मौतों में 13% लोगों की जान कार में पर्याप्त एयरबैग के होने से बचाई जा सकती थी। इस वजह से परिवहन मंत्रालय अपनी योजनाओं पर अडिग है और वाहन निर्माताओं को इस नियम के लिए मनाने की लगातर कोशिश कर रहा है।

See also  Gold Price Update: सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर: चांदी स्थिर, जानें अपने शहर में लेटेस्ट रेट्स

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।