विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी, डी. पुरंदेश्वरी ले रही हैं भाजापा नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी बीजेपी नेताओं की बैठक ले रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक शुरू हो चुकी है। जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।

बैठक में सर्वप्रथम खैरागढ़ उपचुनाव की बूथवार समीक्षा की जाएगी। कोर ग्रुप की बैठक में आगे की कार्ययोजना बनाएंगे। इसी के साथ ही 2023 विधानसभा चुनाव के लेकर योजना तैयार की जाएगी।

संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कुशाभाऊ ठाकरे जन्शताब्दी वर्ष कार्यविस्तार योजना एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजित है।

आपको बता दें कि बैठक से पूर्व पुरंदेश्वरी एवं पूर्व सीएम रमन सिंह ने रायपुर के कलेक्ट्रेट चौक स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण किया। इस दौरान सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं प्रदेश के नेतागण शामिल हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  आज प्रदेश में मिले 2360 नए संक्रमित, सबसे ज्यादा रायगढ़ में 247 कोरोना पॉजिटिव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।