TATA Motors पुणे में बना देश का सबसे बड़ा सोलर कारपोर्ट
TATA Motors पुणे में बना देश का सबसे बड़ा सोलर कारपोर्ट

पुणे।Tata Motors टाटा मोटर्स और टाटा पावर ने पुणे में देश का सबसे बड़ा सोलर कारपोर्ट शुरू करने का ऐलान किया है। शेयर मार्केट को भेजी एक सूचना में कंपनी ने कहा कि टाटा पावर ने 6.2 मेगावॉट पावर का सोलर कारपोर्ट शुरु किया है।

इससे सालाना 86.4 लाख Kwh बिजली पैदा होगी। साथ ही इस परियोजना से सालाना 7,000 टन और पूरे Life cycle के दौरान 1.6 लाख टन कॉर्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है कि टाटा समूह के हरित विनिर्माण के सिद्धान्त के तहत टाटा मोटर्स और टाटा पावर ने चिखाली, पुणे के कार संयंत्र में ग्रिड से जुड़ा सबसे बड़ा सोलर कारपोर्ट शुरू किया है।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा कि 30,000 वर्गमीटर में फैला यह कारपोर्ट न केवल हरित ऊर्जा का सृजन करेगा बल्कि यह संयंत्र में तैयार कारों के लिए पार्किंग भी उपलब्ध कराएगा।

शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘हम ऊर्जा संरक्षण को लेकर हमेशा से प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य अपने सभी परिचालन के लिए शतप्रतिशत अक्षय ऊर्जा संसाधन हासिल करना है। टाटा पावर के साथ भागीदारी में हमने पुणे के अपने कार संयंत्र में देश का सबसे बड़ा सोलर कारपोर्ट लगाया है, जो इसी दिशा में उठाया गया एक और कदम है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।