नहीं रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, कोरोना से 91 साल की उम्र में मौत
नहीं रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, कोरोना से 91 साल की उम्र में मौत

चंडीगढ़। देश के पहले ट्रैक और फील्ड सुपरस्टार और भारतीय खेल जगत का बड़ा नाम रहे मिल्खा सिंह नहीं रहे। 91 साल की उम्र में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

5 दिन पहले पत्नी भी चल बसी थीं

बता दें कि मिल्खा सिंह की पत्नी 85 वर्षीय की निर्मला कौर की मौत भी रविवार को चंडीगढ़ के इसी अस्पताल में हुई थी। कौर देश की महिला वॉलबॉल टीम की कैप्टन रह चुकी थीं। कोरोनावायरस संक्रमण के कारण घर में कुछ दिन रहने के बाद 3 जून को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।