टीआरपी डेस्क। सितंबर माह में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिससे आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है। इसमें आधार कार्ड, फर्जी कॉल, क्रेडिट कार्ड, एलपीजी सिलेंडर और FDs के नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं सितंबर महीने से क्‍या-क्‍या बदलने वाला है?

फर्जी कॉल से जुड़ा नियम

1 सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज पर अंकुश लग सकता है, क्‍योंकि ट्राई(TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे फर्जी कॉल और फर्जी मैसेज पर रोक लगाए। इसके लिए ट्राई ने सख्‍त गाइडलाइन जारी की है। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio, Airtel, Vi और BSNL से कहा है कि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें।

फ्री आधार अपडेट

अगर अपने अभी तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो 14 सितंबर से पहले फ्री में आधार कार्ड अपडेट (Free Aadhaar Update) करवा लीजिए। इसके बाद आप आधार से जुड़े कुछ चीजों को फ्री में अपडेट नहीं करा पाएंगे। 14 सितंबर के बाद आधार अपडेट करने के लिए शुल्‍क देना होगा।

See also  Bhilai: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रहा था मैसूर पाक-बर्फी, लाइसेंस नहीं मिलने पर फूड प्रोडक्ट संस्थान किया सील

LPG सिलेंडर के दाम में होगा बदलाव

हर महीने की तरह इस महीने भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव देखा जाता है। कमर्शियल गैस सिलेंडर से लेकर रसोई गैस के दाम में बदलाव होता है। कई बार तेल कंपनियां दाम में इजाफा करती हैं तो कई बार कटौती करती हैं। पिछले महीने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये बढ़े थे, जबकि जुलाई में इसके दाम में 30 रुपये की कमी आई थी।

क्रेडिट कार्ड के नियमों बदलाव

HDFC Bank ने यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय कर दिया है, यह नियम 1 सितंबर से लागू होगा। इसके तहत कस्‍टमर्स इन ट्रांजेक्शन्स पर हर महीने सिर्फ 2,000 पॉइंट्स तक ही पा सकते हैं। थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर HDFC बैंक कोई रिवॉर्ड नहीं देगा।

सितंबर 2024 से IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड पर देय न्‍यूनतम राशि को कम कर देगा। पेमेंट की तारीख भी 18 से घटाकर 15 दिन कर दिया जाएगा। इसके अलावा, 1 सितंबर 2024 से UPI और बाकी प्लेटफार्म पर पेमेंट के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बाकी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के समान ही रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।

See also  बचे हुए धान की नीलामी से राज्य को होगा सात हजार करोड़ का नुकसान..! नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

ATF और CNG-PNG के रेट

LPG Cylinder के साथ ही हर महीने ऑयल मार्केट कंपनियों की तरफ से हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम में भी बदलाव किया जाता है।

स्‍पेशल FD में निवेश से जुड़े नियम

IDBI Bank ने स्‍पेशल एफडी 300 दिन, 375 दिन और 444 दिन के टेन्‍योर की डेडलाइन 30 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। इंडियन बैंक ने भी 300 दिन की स्पेशल एफडी की डेडलाइन बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया है। वहीं पंजाब एंड सिंध बैंक की स्‍पेशल एफडी की डेडलाइन 30 सितंबर है। SBI अमृत कलश स्‍पेशल एफडी स्‍कीम की डेडलाइन भी 30 सितंबर ही रखी गई है। यानी सितंबर के बाद इन एफडी स्‍कीम में निवेश नहीं होगा।

महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी

सितंबर में केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। उम्‍मीद की जा रही है कि सरकार कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ते में इजाफा करेगी। अभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) 50 फीसदी दिया जा रहा है, जबकि 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 53 प्रतिशत हो जाएगा।

See also  TRP Exclusive: सही कर लें बही.खाता, नोटबंदी जैसे एक और 'बड़े फैसले' की तैयारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।