टीआरपी डेस्क। बेगूसराय के बलिया में जनता दरबार खत्म होने के बाद बाहर निकलते के बाद प्रखंड कार्यालय के पास केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला का प्रयास किया गया। पुलिस ने बलिया के आप नेता सहजादु जमा उर्फ सैफी को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों ने बताया कि बलिया में जनता दरबार खत्म होने के बाद गिरिराज सिंह प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान आप नेता सहजादु जमा उर्फ सैफी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को एक आवेदन देने का प्रयास किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब समय खत्म हो गया है, आवेदन देना था तो जनता दरबार में आना चाहिए था।

उसने बताया कि समय नहीं मिल पाया। आवेदन नहीं लेने पर सैफी ने कहा कि आप मेरे भी सांसद है आवेदन लेना होगा। इस पर गिरिराज सिंह कह दिया तुम्हारा सांसद नहीं हैं।

इसके बाद कहासुनी और नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान धक्कामुक्की होने लगी। इस पर सुरक्षा गार्ड ने सैफी को पकड़कर बलिया पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बलिया थाना लाकर पूछताछ कर रही है।

See also  गौठानों को आर्थिक समृद्धि केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगाः गिरिराज सिंह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।