सोमवार, 26 अक्तूबर 2026 सोम, 26 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापार

Gold Silver Price Today: चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सोने की कीमत में क्यों दिखी तेजी?

Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार के अंतिम कारोबारी दिन भी सुस्ती थी। चांदी का भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। इसके अपोजिट सोने की कीमत ग्रीन […]

Gold Silver Price Today
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार के अंतिम कारोबारी दिन भी सुस्ती थी।

चांदी का भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। इसके अपोजिट सोने की कीमत ग्रीन जोन में कारोबार कर रही है।

2 लाख के नीचे पहुंचा चांदी की कीमत

सोमवार को एमसीएक्स पर सिल्वर प्राइस फॉल्स देखने को मिला है। बीते दिनों की तुलना में गिरावट धीमी है। इस बीच सोना कभी हरा तो कभी रेड निशान पर कारोबार करती नजर आई। शुरुआती कारोबार में 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली सिल्वर रेट गिरकर 1,94,662 रुपये पर आ गया। बीते शुक्रवार को कीमती धातु 1,95,719 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस हिसाब से चांदी की कीमत 1057 रुपए कम हो गया।

अब हाई से इतनी सस्ती चांदी

चांदी की कीमत हाई लेवल से और भी अधिक सस्ती हो गई है। जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 4,20,048 रुपये के अपने लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा था। माना गया कि, चांदी की कीमत इससे आगे भी बढ़ेगी। हालांकि, 4 लाख के ऊपर पहुंचकर चांदी की कीमत 2,25,386 रुपये गिर चुकी है।

इंटरनेशल मार्केट में चांदी का हाल

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतें अब $53 प्रति औंस पर पहुंची है। नवंबर 2025 के बाद सबसे निम्नस्तर पर है। धातु अपने पीक से 55% के आसपास टूट चुकी है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के रिकवरी की उम्मीदों को कम कर दिया है। चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी फंडामेंटल के मुताबिक, इक्विटी मार्केट में बड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। जिससे चांदी की कीमतें बिखरी हुई है।
क्योंकि निवेशक टेक शेयरों में हुए नुकसान को कवर करने के लिए कीमती मेटल्स को लिक्विडेट किया है। उन्होंने कहा कि, मजबूत डॉलर, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और मिडिल ईस्ट टेंशन ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिसका असर चांदी पर देखने को मिल रहा है।

ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा सोना

चांदी में गिरावट के बाद सोना हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,100 रुपये पर पहुंच गया, जबकि बीते शुक्रवार को ये कीमती पीली धातु 1,42,024 रुपये पर क्लोज हुई थी।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन