रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजार, पहली बार सेंसेक्स 61000 और निफ्टी 18250 के पार खुला

मुंबई/नई दिल्ली। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार नए शिखर पर खुले। पहली बार सेंसेक्स 61,088 और निफ्टी 18,272 के स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 370 पॉइंट चढ़कर 61,100 पर निफ्टी 100 पॉइंट चढ़कर 18,260 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 शेयर बढ़त के साथ और 6 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें इन्फोसिस के शेयर 4%, टेक महिंद्रा के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं M&M के शेयर में करीब 1% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

मेरिका के शेयर बाजार के हाल

इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस फ्लैट 34,378 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.73% की बढ़त के साथ 14,571 और S&P 500 0.30% चढ़कर 4,363 पर बंद हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Good News : अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत, दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 52.7 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।