वाशिंगटन। बतौर प्रधानमंत्री दूसरी पारी के साथ ही नरेंद्र मोदी को ट्रंप सरकार ने बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने झटका देते हुए भारत को GSP सूची से बाहर कर दिया है। भारत का जीएसपी दर्जा 5 जून 2019 को खत्म हो जाएगा। उन्हें भारत से ये आश्वासन नहीं मिल पाया है कि वह अपने बाजार में अमेरिकी उत्पादों को बराबर की छूट देगा।

उनका कहना है कि भारत में पाबंदियों की वजह से उसे व्यापारिक नुकसान हो रहा है। गौर हो कि इससे पहले ट्रंप ने चार मार्च को घोषणा की थी कि वह GSP प्रोग्राम से भारत को बाहर करने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने भारत को 60 दिनों की नोटिस अवधि दी थी जोकि तीन मई को खत्म हो गई।

हाल ही में ट्रंप ने कहा कि भारत ने अब तक यह आश्वासन नहीं दिया है कि वह अपने बाजारों में अमेरिका को बेहतर पहुंच देगा। जेनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफरेंसेज या सामान्य तरजीही प्रणाली (जीएसपी) अमेरिका की ओर से बाकी देशों को बिजनेस में दी जाने वाली छूट की सबसे पुरानी और बड़ी प्रणाली है। इसके तहत दर्जा पाने देशों को हजारों सामान बिना किसी शुल्क के अमेरिका को एक्सपोर्ट करने की छूट मिलती है। भारत इसका सबसे बड़ा लाभार्थी देश रहा है। जीएसपी प्रोग्राम साल 1970 को शुरू हुआ था और भारत तभी से इसका लाभ उठा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।