सरसों और रिफाइंड तेल के दाम में आई गिरावट, जानें अब क्या है नये दाम

बिजनेस डेस्क। विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के कारण दिल्ली के तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन तेल और पामोलिन तेल की कीमतों में सुधार आया जबकि घरेलू मांग कमजोर होने से सरसों के तेल के भाव में गिरावट देखी गई। सूत्रों ने बताया कि शिकागो एक्सचेंज में शुक्रवार को तीन प्रतिशत का उछाल आया, जिसका सकारात्मक असर सोयाबीन तेल की कीमतों पर हुआ। दूसरी ओर गर्मी के दिनों में घरेलू मांग कमजोर होने से सरसों में तो गिरावट आई जबकि मूंगफली तेल का भाव पुराने स्तर पर बना रहा।

पामोलीन तेल की कीमत में भी हुआ सुधार

बता दें कि विदेशी बाजारों की तेजी का असर सीपीओ और पामोलीन तेल की कीमत पर दिखा। इनके भाव सुधार के साथ बंद हुए। बिनौला तेल के भाव में भी सुधार हुआ। शिकागो एक्सचेंज में तेजी की वजह से सोयाबीन तेल की कीमतों में 46 डॉलर प्रति टन की तेजी आई है, जो 350 रुपये प्रति क्विंटल बैठता है। लेकिन मांग कम रहने से घरेलू बाजार में इसकी कीमत 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल ही बढ़ी है।

See also  टैरिफ वार : Reliance Jio यूजर्स को बड़ी राहत, वापस आए 149 और 98 रुपए वाले प्लान

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार हैं

सरसों तिलहन- 7,450-7,500 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तिलहन- 6,725-6,820 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल मिल डिलीवरी (गुजरात)- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल- 2,570-2,760 रुपये प्रति टिन, सरसों तेल (दादरी)- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों पक्की घानी- 2,350-2,425 रुपये प्रति टिन, सरसों कच्ची घानी- 2,400-2,500 रुपये प्रति टिन, तिल तेल मिल डिलीवरी- 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल, सोयाबीन तेल मिल डिलीवरी (दिल्ली)- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल और सोयाबीन मिल डिलीवरी (इंदौर)- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।