सोने की मूर्ति से बनी नरेंद्र मोदी की प्रतिमा तेजी से हो रही वायरल…

वेब डेस्क। इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति की चर्चा तेजी से हो रही है। बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी में एक कलाकार ने 156 ग्राम सोने की मूर्ति बनाई है। इस सोने की मूर्ति का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से भी ज्यादा है।

देखें वायरल वीडियो

PM मोदी की यह सोने की मूर्ति का वीडियो बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी का है। मोदी की सोने की मूर्ति घूमती हुई दिख रही है। इसके नीचे मूर्ति का वजन 156 ग्राम लिखा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने कम सोने में इतनी खूबसूरत मूर्ति बनाना कलाकार की कलाकारी है।

See also  Lok Sabha Election 2024: BJP को झटका, एक और प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये वजह

धनतेरस पर इंदौर की एक सर्राफा दुकान पर मोदी की चांदी की मूर्ति बिकी थीं। 150 ग्राम चांदी की बनीं ये मूर्तियां 11 हजार रुपए में बिकी थीं। सर्राफा व्यापारी ने इसे मुंबई से ऑर्डर देकर बनवाया है। मूर्तियां अलग-अलग मुद्राओं और कुर्तों वाली थीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।