वेज की जगह मिला नॉनवेज पिज्जा, लड़की ने मांगे 1 करोड़ कहा हुआ धर्म भ्रष्ट कराने पड़ेंगे धार्मिक अनुष्ठान
वेज की जगह मिला नॉनवेज पिज्जा, लड़की ने मांगे 1 करोड़ कहा हुआ धर्म भ्रष्ट कराने पड़ेंगे धार्मिक अनुष्ठान

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला को अमेरिकी पिज्जा कंपनी ने नॉन वेज पिज्जा भेज दिया, जिसके बाद से यह मामला तूल पकड़ता हुआ दिख रहा है। महिला ने अब उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर 1 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

नॉन वेज पिज्जा डिलीवर होने पर मांगा मुआवजा

बता दें कि महिला ने अमेरिकन पिज्जा रेस्टोरेंट (American Pizza Restaurant) के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में केस फाइल किया है। महिला ने आउटलेट से वेज पिज्जा की जगह नॉन वेज पिज्जा डिलीवर होने के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। बता दें कि मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन ने पिज्जा आउटलेट को नोटिस जारी करते हुए महिला की शिकायत पर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च, 2021 को की जाएगी।

वेजिटेरियन है पीड़िता और उसका परिवार

बता दें कि 1 करोड़ के मुआवजे का केस फाइल (Non Veg Pizza One Crore Rupees Compensation) करने वाली महिला का नाम दीपाली त्यागी है। उनका कहना है कि वो पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं क्योंकि उनके धर्म, पारिवारिक संस्कारों और मूल्यों के हिसाब से वेजिटेरियन होना ज्यादा अच्छा है।

See also  प्रमुख सचिव पिंगुआ ने लाॅकडाउन में केन्द्रीय विकास आयुक्त से श्रमिकों के भुगतान से उद्योगों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने का किया अनुरोध

दीपाली त्यागी ने बताया कि 21 मार्च, 2019 को उन्होंने अमेरिकन पिज्जा रेस्टोरेंट (American Pizza Restaurant) से एक वेजिटेरियन पिज्जा ऑर्डर किया था। उस दिन होली थी, होली खेलने के बाद उनके बच्चे भूखे थे इसीलिए उन्होंने पिज्जा ऑर्डर किया था। उन्होंने आगे कहा कि पिज्जा 30 मिनट बाद डिलीवर हुआ था। हालांकि कंपनी दावा करती है कि ऑर्डर करने के 30 मिनट के अंदर ही पिज्जा डिलीवर हो जाएगा।

कैसे पता चला कि नॉन वेज है पिज्जा

पीड़िता ने आगे बताया कि देरी से पिज्जा डिलीवर होने के बावजूद उन्होंने पिज्जा ले लिया। महिला ने जब पिज्जा का एक स्लाइस खाया तो उसे मशरूम की जगह मांस का टुकड़ा मिला। इसके बाद महिला ने पिज्जा कंपनी को कॉल कर इसकी शिकायत की। पिज्जा कंपनी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला की पूरी फैमिली को फ्री पिज्जा देने का ऑफर दिया लेकिन महिला नहीं मानी। इसके बाद यह मामला बढ़ता चला गया।

See also  Republic Day 2022 : दिल्ली की परेड में दिखेगी बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर की झांकी

आउटलेट के मैनेजर ने पीड़िता से क्या कहा?

वकील के मुताबिक, 26 मार्च 2019 को पिज्जा आउटलेट की तरफ से एक शख्स का पीड़िता दीपाली के पास फोन आया कि वो उनके पूरे परिवार को मुआवजे के तौर पर फ्री में पिज्जा देगा। फोन करने वाले ने खुद को आउटलेट चेन का डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बताया।

नॉन वेज पिज्जा खाने से हुआ धर्म भ्रष्ट

गौरतलब है कि पीड़िता ने उस फोन कॉल के जवाब में आउटलेट वालों को फिर से समझाया कि आप जैसा समझ रहे हैं ये वैसा सिंपल केस नहीं है। नॉन वेज पिज्जा डिलीवर होने की वजह से उनके परिवार के लोगों का धर्म भ्रष्ट हो गया। इस घटना की वजह से उन लोगों को बहुत मानसिक पीड़ा हुई। उन्हें शुद्धि के लिए पूजा-अनुष्ठान करना पड़ेगा, जिसमें लाखों रुपये का खर्च आएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।