जिंदगी पर भारी ऑनलाइन गेम... ​​​​​​​रायगढ़ में ऑनलाइन गेम खेलने के लिए 17 साल के छात्र ने लिया था उधार
जिंदगी पर भारी ऑनलाइन गेम... ​​​​​​​रायगढ़ में ऑनलाइन गेम खेलने के लिए 17 साल के छात्र ने लिया था उधार

टीआरपी डेस्क। ऑनलाइन गेम की दुनिया अब छात्रों और किशोरों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑनलाइन गेमिंग के लिए उधार ली गई रकम की चक्कर में 17 साल के एक छात्र की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। छात्र का शव 4 दिन बाद रविवार देर रात गांव से करीब 3 किमी दूर जंगल में मिला है।

जानकारी के मुताबिक, उच्चभिट्‌टी निवासी लक्षेंद्र खूंटे (17) पुत्र जनक राम 9वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके माता-पिता जम्मू में मजदूरी करते हैं। वह गांव में अपने दादा और छोटे भाई के साथ रहता था। लक्षेंद्र 11 मार्च की दोपहर करीब 1.30 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला और फिर लापता हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि गांव के ही उसके दोस्त चमन खूंटे (25) के साथ उसे आखिरी बार देखा गया था।

दोनों के बीच शराब पीने के बाद रुपयों को लेकर हुआ था विवाद

इस पर पुलिस ने चमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लक्षेंद्र ने उससे ऑनलाइन गेमिंग के लिए रुपए उधार लिए थे। 11 मार्च को दोनों साथ में निकले और फिर उन्होंने शराब पी। नशे की हालत में दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद चमन ने लक्षेंद्र की हत्या कर दी।

See also  तो शहर में इसलिए बढ़ रही हैं चाकूबाजी की घटनाएं! 502 लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाए चाकू

हत्या के अगले दिन भेजा 5 लाख की फिरौती का मैसेज

छात्र के गायब होने के अगले दिन 12 मार्च को उसके माता-पिता के पास लक्षेंद्र के मोबाइल से उसके अपहरण का मैसेज भेजा गया। इसमें 5 लाख की फिरौती मांगी। यही मैसेज चमन ने अपने मोबाइल भी भेजा और उसे लेकर गांव में परिजनों के पास पहुंचा।

दो दिन लगातार मैसेज आते रहे तो सक्रिय हुई पुलिस

इसके बाद भी छात्र का पता नहीं था और फिरौती की रकम के लिए फिर मैसेज भेजा गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और पूरे गांव को सील कर दिया गया। कोसीर थाने के साथ ही सारंगढ़ और कनकबीरा थानों से भी पुलिस अफसर गांव पहुंच गए। आरोपी चमन से सख्ती से पूछताछ की गई तो हत्या का खुलासा हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।