bus accident
bus accident

टीआरपी डेस्क। धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। एनएच 30 पर हुए इस बस हादसे में 2 की मौत हो गई, वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पायल ट्रैवल्स की लग्जरी बस रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी।

उसी दौरान धमतरी स्थित नेशनल हाईवे पर ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, वहीं बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं अन्य घायल यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

रायपुर से जगदलपुर जा रही थी तभी रात करीब 12 बजे संबलपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों में अफसुल खान, वेदांत चौरसिया, ममता गांधी,मोहन लाल गांधी, भोजराज निर्मलकर, लापी शर्मा, एमडी फारुख, देवराज मटपोले, कमला गांधी, सत्यनारायण गांधी, देवनारायण ढीमर को चोटे आई हैं। जिन्हें 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार चल रहा है। बस कंडक्टर और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।

See also  किसान आंदोलन मंच से राकेश टिकैत का बयान, कहा कोई भी आंदोलन प्रेशर से खत्म नहीं होता
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।