टीआरपी डेस्क। डी मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी मुकेश अंबानी के बाद देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर इंडेक्स में उन्होंने शिव नडार, उदय कोटक, गौतण अडाणी जैसे बिजनसमैन को पीछे छोड़ दिया है। उनकी कुल संपत्ति 17.9 अरब डॉलर है।


राधाकिशन दमानी की संपत्ति में कुल 96 मिलियन डॉलर (675 करोड़) का इजाफा हुआ। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 57.9 अरब डॉलर है।

एवेन्यू सुपरमार्ट के 196 स्टोर्स

एवेन्यू सुपरमार्ट अभी भारत का सबसे प्रॉफिटेबल ग्रॉसरी रिटेलर है। पूरे देश में इसके 196 स्टोर्स हैं। वर्तमान में कंपनी का बाजार पूंजीकरण विप्रो, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट तथा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस से भी अधिक है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के उड़े होश, सेंसेक्स 600 अंक टूटा; इन शेयरों ने बढ़ाई धड़कनें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।