नई दिल्ली। दिल्ली में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले केजरीवाल ने रविवार को सीएम पद की शपथ ली थी। केजरीवाल समेत नई सरकार के सभी छह मंत्रियों ने आज सुबह पदभार संभाला।

केजरीवाल के साथ अपना कार्यभार संभालने पहुंचे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया फिलहाल 6 मंत्रियों ने अपना काम संभाला है। खुद सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पास कोई भी विभाग नहीं रखेंगे।


विभाग बंटवारे में दो अहम बदलाव

मनीष सिसोदिया को फिर से दिल्ली का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। साथ ही शिक्षा, वित्त, प्लानिंग, जमीन और भवन, विजिलेंस, पर्यटन,सर्विस के साथ-साथ आर्ट, कल्चर और भाषा विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

इसके अलावा गोपाल राय को पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है। यह पहले कैलाश गहलोत के पास था। महिला व बाल कल्याण विकास मंत्रालय पहले मनीष सिसोदिया के पास था अब उसे राजेंद्रपाल गौतम को दिया गया है। बाकी सभी मंत्रालय पुराने मंत्रियों के पास हैं।

See also  ईरान का एयरस्पेस बंद, भारतीय एयरलाइंस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी; कई उड़ानें डायवर्ट, कुछ रद्द

सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें एक बार फिर सेवा करने का मौका दिया है। लिहाजा अगले पांच साल दिल्लीवासियों के लिए जमकर काम करेंगे। उनकी सेवा के लिए हम प्रतिबंध हैं।

सबसे पहले बजट की तैयारी

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि नए कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही सबसे पहले बजट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उसी के आधार पर काम दिल्ली के लिए काम शुरू होंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।