टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) के लिए बुधवार का दिन काफी शुभ साबित हुआ। पिछले दो दिनों से जारी तगड़ी गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए बाजार ने आज शानदार वापसी की है। वेस्ट एशिया में तनाव कम होने की खबरों और ग्लोबल मार्केट में आई तेजी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी ने आज बुलेट जैसी रफ्तार पकड़ी।

निवेशकों की संपत्ति में भारी इजाफा


दरअसल, आज बाजार बंद होने तक निवेशकों की झोली खुशियों से भर गई। बीएसई (BSE) में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 411 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 422 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यानी सिर्फ एक दिन में निवेशकों की संपत्ति 11 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

बाजार का फाइनल स्कोरकार्ड

  • सेंसेक्स (Sensex): 1186.77 अंक (1.65%) की बढ़त के साथ 73,134.32 पर बंद।
  • निफ्टी (Nifty): 348 अंक (1.56%) उछलकर 22,679.40 के स्तर पर क्लोज हुआ।

इन शेयरों ने मारी बाजी, कौन फिसला?

गौरतलब है कि आज के कारोबार में ट्रेंट (Trent) सबसे बड़ा खिलाड़ी रहा, जिसमें 6.74% की तेजी देखी गई। इसके अलावा इंडिगो, अडानी पोर्ट्स, और एसबीआई (SBI) के शेयरों ने भी निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गजों ने सेंसेक्स को ऊपर खींचने में अहम भूमिका निभाई।

See also  BIG BREAKING : भारत में कोरोना वायरस के XE वैरीएंट का पहला मामला मुंबई से आया सामने

हालांकि, दूसरी तरफ सन फार्मा, NTPC और पावर ग्रिड जैसे शेयरों में 1.64% तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार की बढ़त पर थोड़ा लगाम लगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।