टीआरपी डेस्क। Share Market Update : वैश्विक तनाव में नरमी की उम्मीद बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) सस्ता होने की खबरों के बीच घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शानदार तेजी दर्ज की गई है। मजबूत चौतरफा खरीदारी के दम पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी बढ़त बंद हुए हैं।

सेंसेक्स में 1,073 अंकों की भारी छलांग

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को निवेशकों के चेहरों पर एक बार फिर बड़ी रौनक लौट आई। बीएसई का सेंसेक्स 1,073.61 अंक (1.42 प्रतिशत) की भारी छलांग लगाते हुए 76,488.96 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार से ही बाजार में लिवाली का माहौल बना हुआ था, जो बाजार बंद होने तक लगातार मजबूत होता गया।

इसी तरह, एनएसई के निफ्टी ने भी 312.41 अंकों (1.32 प्रतिशत) की शानदार बढ़त दर्ज की और 24,031.70 के आंकड़े के साथ बंद हुआ। इस तेजी के साथ निफ्टी ने 24,000 का अहम मनोवैज्ञानिक स्तर सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इसके साथ ही, विदेशी मुद्रा बाजार से भी राहत की खबर आई, जहां रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे मजबूत होकर 95.25 पर बंद हुआ।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।