टीआरपी डेस्क। म्यूचुअल फंड अब आम निवेशकों की पसंद में सबसे ऊपर है, क्योंकि यहां कई सुरक्षित योजनाओं की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। आम तौर पर 12 से 14 प्रतिशत तक का अनुमानित रिटर्न देखा जाता है, हालांकि यह पूरी तरह बाजार की चाल पर निर्भर करता है।
अब सवाल ये है कि अगर कोई व्यक्ति हर महीने 4000 रुपये की SIP चलाता है, तो 15 लाख रुपये का लक्ष्य पूरा होने में कितना समय लगेगा?

कैलकुलेशन

  • मासिक निवेश: 4000 रुपये
  • अनुमानित रिटर्न: 12%

अगर आप हर महीने 4000 रुपये निवेश करते हैं, तो 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न के हिसाब से लगभग 13 साल में 15 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाता है। इस दौरान

  • कुल निवेश (मूलधन): 6,24,000 रुपये
  • कुल रिटर्न: लगभग 8,80,000 रुपये
  • कुल फंड: करीब 15,04,000 रुपये

यानी लंबी अवधि तक नियमित निवेश रखने पर अच्छी राशि तैयार हो सकती है।

See also  फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ने थाईलैंड में प्रजनन उपचार हेतु भारतीयों के लिए 'इंडियन लाउंज' का किया उद्घाटन

सिर्फ रिटर्न नहीं, रिस्क को भी समझें

म्यूचुअल फंड चुनते समय रिटर्न देखने के साथ उसके जोखिम स्तर को समझना भी जरूरी है। इसके लिए कुछ मापदंड उपयोगी होते हैं।

1. Beta

अगर किसी फंड का बीटा 1 से कम है, तो वह कम जोखिम वाला माना जाता है। 1 से अधिक बीटा होने पर फंड ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला होता है।

2. Standard Deviation

दो फंडों की तुलना करते समय यह देखा जाता है। कम स्टैंडर्ड डेविएशन का मतलब जोखिम कम।
उदाहरण: अगर एक फंड का SD 5% है और दूसरे का 10%, तो 5% वाला फंड कम जोखिम वाला माना जाएगा।

3. Sharpe Ratio

इससे पता चलता है कि फंड आपको लिए गए जोखिम के मुकाबले कितना रिटर्न दे रहा है।

  • 1.00 से कम: कम जोखिम
  • 1.00 से 1.99: सामान्य जोखिम
  • 2.00 से 2.99: ज्यादा जोखिम
  • 3.00 से ऊपर: बहुत ज्यादा जोखिम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।