रायपुर। Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 10 दिसंबर को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक का समय सुबह 11 बजे तय किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

यह बैठक राजनीतिक दृष्ट‍ि से खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि 3 दिसंबर को हुई पिछली कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए थे। अब आगामी बैठक में उन निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ नए प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।

कृषि क्षेत्र और धान खरीदी पर फोकस
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में किसानों से जुड़े अहम मुद्दे केंद्र में रहेंगे। धान खरीदी की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा, भुगतान प्रक्रिया में तेजी, और भंडारण क्षमता को मजबूत बनाने जैसे बिंदुओं पर चर्चा संभव है। साथ ही राज्य की वित्तीय चुनौतियों और कृषि संसाधनों को बेहतर बनाने पर भी विचार होगा।

छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार नए औद्योगिक नीति संशोधन ला सकती है। विभिन्न जिलों में निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए, उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल माहौल तैयार करने पर सरकार ध्यान दे रही है। रोजगार वृद्धि को लेकर भी कुछ नए प्रोत्साहन घोषणाएं हो सकती हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।